खौफनाक, संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता के शव के 25 टुकड़े किए

Webdunia
गुरुवार, 23 मई 2019 (12:05 IST)
नई दिल्ली। शाहदरा में संपत्ति विवाद में 22 साल के एक बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर तथा चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में बेटे ने 48 साल के अपने पिता के शव के 25 टुकड़े भी किए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
 
पुलिस ने कहा कि बुराड़ी में कैफे चलाने वाला अमन अपने पिता संदेश अग्रवाल पर भोलानाथ नगर की एक संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बना रहा था।
 
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि सोमवार रात को अग्रवाल और उसके बेटे अमन के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद अमन ने कथित तौर पर पिता का गला दबाया और कई बार चाकू से हमला किया जिसमें उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव के 25 टुकड़े भी किये।
 
आरोपी ने शाहदरा में फर्श बाजार में अपने घर में अग्रवाल का शव रखा और इसे बाद में ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने 22 साल के अपने दोस्त आयुष की मदद ली और उन दोनों ने शव के 25 टुकड़े करके स्थानीय चिकन शॉप से खरीदी काली पालीथीन में डाले।
 
डीसीपी ने बताया कि मृतक के भाई राकेश की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात तलाश अभियान शुरू किया गया और घर से शव के टुकड़े बरामद किए गए। यह घटना पुलिस उपायुक्त के कार्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई। यादव ने बताया कि अमन और उसकी मदद करने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय अमन का भाई, बहन और मां मनाली गए हुए थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख