उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में भक्तों की जयकारों की गूंज से गूंज उठे शक्तिपीठ...

अवनीश कुमार
शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (11:25 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लगभग 2 वर्ष तक पर्व तथा त्योहार उत्साह से मनाने से वंचित रहे लोग होली के बाद अब चैत्र नवरात्रि 2022 को काफी धूमधाम से मना रहे हैं।

ALSO READ: आज से 9 दिन की चैत्र नवरात्रि आरंभ, इन 9 मंत्र और 9 शुभ उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न
 
शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उत्तरप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में कानपुर, लखनऊ, कानपुर देहात के अकबरपुर के कालिकादेवी मंदिर, रनियां के कनीया देवी मंदिर, शिवली के अथैया देवी मंदिर, मानसिला मंदिर, पंथा माता, क्षमा माता मंदिर जागेश्वर, मैथा के सुम्बहा देवी मंदिर में और सुबह होते ही मां दुर्गा के प्रथम शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया गया और मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।

ALSO READ: पीएम मोदी ने दी नवरात्र और हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर बधाई
 
इसी के साथ बलरामपुर में मातादेवी पाटन, सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी के मंदिर में काफी भीड़ है। लोग तड़के से ही मातारानी के दर्शन कर रहे हैं और जयकारों की गूंज से मंदिर गूंज उठे। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान सभी माता के दर्शन करने के लिए अपनी-अपनी बारी के आने का इंतजार करते हुए भी दिखाई पड़े।

ALSO READ: चैत्र नवरात्रि क्यों मनाई जाती है, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे
 
दुकानों में लगी भीड़ : मंदिरों के आसपास की दुकानों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए सुबह 4 बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने चुनरी, पानी वाला नारियल, सूखा नारियल, कलश, थाली, धूप, कपूर, रोली, चंदन आदि खरीदा और फिर मंदिर के अंदर जाने के लिए वे लाइन में लग गए।
 
इस बार बाजार में नवरात्र की विशेष पूजा थाली भी दिखाई पड़ रही है जिसको भक्त ज्यादा पसंद कर रहे हैं, वहीं मंदिरों को साफ-सफाई के बाद भव्य रूप से सजाया भी गया था। सजावट कुछ इस तरह की गई कि मंदिर की शोभा निखर-निखरकर भक्तों के सामने आ रही थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तेरहवीं के दिन प्रकट हो गए 'लापता' प्रयागराज के अड्‍डेबाज खूंटी गुरु

चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं, AI में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में होंगे बड़े बदलाव

कौन हैं मनजिंदर सिंह सिरसा, जो दिल्ली CM पद की दौड़ में हैं आगे

महाराष्ट्र में जबरन धर्मांतरण, लव जिहाद पर बनेगा नया कानून, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी

पवित्र स्नान के लिए जाना था महाकुंभ, सड़कों पर था जाम, नाव से किया 248 किमी का सफर

LIVE: प्रयागराज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रेलवे ने चलाई स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

अगला लेख