मुंबई में चक्रवात 'महा' का असर, तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (09:52 IST)
मुंबई। गुजरात में आए चक्रवात ‘महा' का असर मुंबई में भी दिखाई दे रहा है। मुंबई में सुबह 5 बजे से हो रही भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है।
 
एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई के उपनगर मलाड में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी बह निकला। इस वजह से यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पालघर जिले में समुद्र किनारे बसे गांवों- दहानु, चिनचनी, बोइसर, सफाले और केलवे में भारी बारिश हुई। ठाणे में पिछले 24 घंटों में (सुबह साढ़े आठ बजे तक) 59.94 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
 
उल्लेखनीय है कि चक्रवात ‘महा' के कमजोर होने से गुजरात के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठा चक्रवात बुधवार को तेजी से कमजोर पड़ा और गुरुवार सुबह तक ‘गहरे दबाव' और फिर ‘दबाव' वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया।
 
गुजरात के वेरावल तट से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण में यह दबाव बना हुआ है। यह पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर अगले 12 घंटे के दौरान दक्षिण गुजरात तट पर कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो कमजोर हो जाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence : मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद 10 दिन बंद का ऐलान, इंटरनेट बंद, हाईलेवल मीटिंग

2026 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में NDA की सरकार बनेगी : अमित शाह

भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 वर्ष

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

अगला लेख