अरुणाचल में चक्रवाती तूफान, लोग परेशान

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2017 (15:05 IST)
ईटानगर। बारिश के साथ आए चक्रवाती तूफान की वजह से अरुणाचल में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तूफान की वजह से एक शख्स की जान चली गई जबकि कई घरों को नुकसान पहुंचा और 100 से ज्यादा लोग बेघर हो गए।
 
एक आधिकारिक खबर में कहा गया कि नमसाई जिले के न्यू मोहोंग इलाके में खोनिल गोगोई नाम के शख्स पर सोमवार शाम को तूफान के दौरान एक इमारत ढह जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
करीब 90 मिनट तक रहे इस तूफान की वजह से 180 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए और कई अन्य को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कई जगह पेड़ उखड़ गए जिससे बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई तथा कई दूसरे ढांचों को भी नुकसान पहुंचा।
 
उखड़े हुए पेड़ों की वजह से लीकांग क्षेत्र में कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस सड़क को खुलवाने के लिए काम में लगी हैं। उपमुख्यमंत्री चोवना मीन जो स्थानीय विधायक भी हैं ने जान माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त यिका है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिवारों को मिलेंगे इतने लाख रुपए

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

अगला लेख