Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

साइरस मिस्त्री के सहयात्री डेरियस पंडोले की सर्जरी, पत्नी को निगरानी में रखा

Advertiesment
हमें फॉलो करें cyrus
, गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (20:05 IST)
मुंबई। साइरस मिस्त्री कार हादसे में घायल डेरियस पंडोले की बांह की हड्डी को जोड़ने के लिए गुरुवार को यहां एक अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की रविवार दोपहर उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
 
कार में सवार 2 अन्य अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) घायल हो गए थे। दोनों को यहां श्री एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि डेरियस पंडोले की बांह की टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए मामूली सर्जरी की गई। उनकी हालत ठीक है और स्वस्थ हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि डॉ. अनाहिता पंडोले अभी भी निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और सुधार हो रहा है। सूत्रों ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर दोनों मरीजों की हालत पूरी तरह स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आगे का इलाज किया जा सके।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया