बिहार में दही-चूड़ा की राजनीति...

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (08:31 IST)
पटना। मकर संक्रांति पर बिहार में दही-चूड़ा के बहाने राज्य की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की सराहना के बाद अब जदयू ने भाजपा नेताओं को मकर सक्रांति पर्व के भोज में आमंत्रित करने की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि लालू ने भी इस बार भाजपा नेताओं को बुलाया है। 
 
भोज के आयोजक और बिहार जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पटना में कहा कि इस साल भाजपा नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। सिंह के इस भोज में चूड़ा, दही, तिलकुट, मिठाई के अलावा सब्जी होती है। माना जा रहा है कि सिंह ने यह घोषणा नीतीश की सहमति के बाद की है।
 
हालांकि मकर संक्रांति के अवसर पर राजद अध्यक्ष लालू यादव के घर पर भी भोज का आयोजन होता है। इस साल भी लालू ने निमंत्रण भेजा है और यह भी तय है कि नीतीश अपने भोज के पहले लालू यादव के घर जाएंगे। 
 
हालांकि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष  नित्यानंद रॉय का कहना है कि अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है और उन्हें भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है। जब निमंत्रंण मिलेगा तब शामिल होने का फैसला लिया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि प्रकाश उत्सव में भाग लेने आए प्रधानमंत्री मोदी ने शराबबंदी पर नीतीश की जमकर तारीफ की थी। इस कार्यक्रम में राजद अध्यक्ष लालू यादव को मंच पर भी जगह नहीं दी गई थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख