दलाई लामा ने कुमारस्वामी को भेंट किया 'धर्म चक्र', स्वामी ने कहा तिब्‍बतियों की करेंगे मदद

Webdunia
शनिवार, 11 अगस्त 2018 (10:40 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने शुक्रवार को राज्य में रहने वाले तिब्बतियों की ओर से आयोजित 'धन्यवाद कर्नाटक' समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को चांदी से आवृत और सोने से अलंकृत 'धर्म चक्र' भेंट किया।


दलाई लामा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एस। निजलिंगप्पा के पुत्र प्रोफेसर एसएन किरण शंकर को भी सम्मानित किया, जिन्होंने तिब्बतियों को आश्रय और जमीन दी थी। इस अवसर पर कुमारस्वामी ने आश्वासन दिया कि राज्य में तिब्बतियों की हर तरह से मदद की जाएगी और कहा कि तिब्बती कर्नाटक के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से रह रहे हैं और राज्य के विकास में भी योगदान दे रहे हैं।

कर्नाटक के कारवार, मैसुरु और चमाराजनगर जिलों में पांच कॉलोनियों में रहने वाले तिब्बतियों ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने 'धन्यवाद भारत' शुरु किया और वर्ष 2018 को 'कृतज्ञता वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है।

छह दशक पहले आज ही के दिन तिब्बितियों ने भारत आना शुरु किया था। 'धन्यवाद कर्नाटक' आयोजन समिति के अध्यक्ष चोपल थुपेथन ने कहा, हम भारत और कर्नाटक के आभारी हैं, जिनकी मदद से तिब्बती जीवनशैली को बनाए रखा जा सका और तिब्बती संस्कृति, धर्म और भाषा की रक्षा की जा सकी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख