Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शर्मनाक! मौत का मजाक, विदिशा में एंबुलेंस से गिरा शव

Advertiesment
हमें फॉलो करें शर्मनाक! मौत का मजाक, विदिशा में एंबुलेंस से गिरा शव
, शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (18:45 IST)
भोपाल। कोरोनावायरस (coronavirus) काल में एक से एक दिल दहलाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच, मध्यप्रदेश के वि‍दिशा से ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें मौत को ही मजाक बना दिया। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर जा रही एंबुलेंस से अचानक एक शव सड़क पर गिर गया। जिसने भी इस दृश्य को देखा, सन्न रह गया। 
 
बताया जा रहा है करीब 10 मिनट तक शव सड़क पर पड़ा रहा। शव गिरने के बाद लोगों ने चिल्लाकर एम्बुलेंस को रोका। जानकारी के मुताबिक विदिशा के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से शवों को मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था।
 
इसी दौरान एक शव सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि यहां भर्ती कोरोनावायरस के लगभग 12 मरीजों की मौत हो गई थी। जिस एंबुलेंस से शव ले जाए जा रहे थे, उस मध्यप्रदेश रक्त सहायता समिति, विदिशा लिखा हुआ था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Reliance ने 592 करोड़ रुपए में खरीदा ब्रिटेन का प्रतिष्ठित कंट्री क्लब स्टोक पार्क