Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में मिले पति-पत्नी एवं दो बच्चों के शव, आत्महत्या की आशंका

हमें फॉलो करें दिल्ली में मिले पति-पत्नी एवं दो बच्चों के शव, आत्महत्या की आशंका
, मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (13:48 IST)
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के एक घर से 4 शव बरामद हुए हैं। शव पति-पत्नी एवं उनके दो बच्चों के हैं।
 
पुलिस के मुताबिक घटना नॉर्थ जिले के सिरसपुर गांव की है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि चारों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 
 
पुलिस के मुताबिक 35 साल के अमित का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी नीति (27), बेटी वंशिका (6) और बेटा कार्तिक (2) का शव बेड पर पड़ा हुआ था। मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक परिवार सिरसपुर गांव में किराए के मकान में रहता था। अमित छोटा-मोटा काम करके परिवार चलाता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी में झगड़े भी होते थे। पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी लापरवाही, मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 24 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी गई