8 साल की बच्ची से दुष्‍कर्म और हत्या के दोषी को मौत की सजा

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (18:15 IST)
बुलंदशहर (उत्‍तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पिछले साल 8 साल की एक बच्ची के बलात्कार और हत्या के दोषी एक व्यक्ति को शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई। अशोक नामक आरोपी पर 'यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण' (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पिछले साल चार अगस्त को बच्ची बेर तोड़ने गई थी, जब अशोक उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया तथा उससे बलात्कार किया। इसके बाद उसने बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

गन्ने के खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई थी। बाद में अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

गड्ढे में गुरुग्राम! पहली बारिश में ही 100 करोड़ के फ्लैट्स का भी हाल बेहाल, सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब

भारत को इस्लामिक देश बनाने का ख्वाब देखने वाले छांगुर बाबा का तिलिस्म कैसे टूटा, फकीर से अरबपति बनने की कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण में थोड़ी देर कर दी

कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

अगला लेख