Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली की हवा खराब, AQI बढ़कर 209

Advertiesment
Delhi polutation
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया।
 
उसने बताया कि दिल्ली में रविवार को दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 209 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना काल में बाबा सिद्दीकी ने इस तरह जीता था सबका दिल