दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने 2 PWD इंजीनियरों के सस्‍पैंड का दिया आदेश, जानिए क्‍या है मामला...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 मई 2025 (01:00 IST)
Delhi CM Rekha Gupta News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारी बारिश के कारण मिंटो ब्रिज अंडरपास में पानी भर जाने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक इंजीनियर को निलंबित करने और एक अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता ने लापरवाही के लिए पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को निलंबित करने का आदेश दिया है। सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता ने लापरवाही के लिए पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को निलंबित करने का आदेश दिया है। सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।
ALSO READ: Weather Update : मुंबई में भारी बारिश, मेट्रो स्टेशन जलमग्न, ट्रेन सेवाएं स्थगित
उन्होंने कहा कि अंडरपास में पानी भरने के बारे में कार्यकारी अभियंता से औपचारिक स्पष्टीकरण मांगा गया है। पिछले महीने दिल्ली सरकार ने कनिष्ठ इंजीनियरों और सहायक इंजीनियरों को मिंटो ब्रिज सहित जलभराव ‘हॉटस्पॉट’ का स्थानीय प्रभारी बनाया था।
ALSO READ: Weather Update: पांच राज्यों में मानसून की एंट्री, मुंबई फिर भारी बारिश से लबालब, ट्रेनें प्रभावित
बयान में कहा गया है, पूर्व निर्देशों के बावजूद, संबंधित विभाग प्रभावी जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए समय पर निवारक उपाय करने में विफल रहा, जिसके कारण सरकार को तत्काल जवाबदेही शुरू करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री गुप्ता ने सभी विभागों को मानसून से पहले उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही...

आतंकवाद विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा : एमजे अकबर

देशभर में 1000 से ज्यादा Corona केस, ICMR ने कहा- डरने की बात नहीं

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बड़ी राहत, अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को दी मंजूरी

अगला लेख