हिट एंड रन मामला : पुलिस ने कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया

Webdunia
बुधवार, 8 मार्च 2017 (11:38 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके के मर्सिडीज हिट एंड रन मामले की संलिप्तता में पुलिस ने 27 साल के एक कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है। इस दुर्घटना में 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने युवक को राजौरी गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि कारोबारी युवक ने दुर्घटना के समय शराब पी रखी थी। उन्होंने बताया कि जब यह दुर्घटना हुई, तब आरोपी अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए जा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि दुर्घटना 5 मार्च की है। दुर्घटना में मारा गया युवक अतुल अरोड़ा उस समय अपने स्कूटर से एक समारोह से वापस घर लौट रहा था कि तभी मर्सिडीज ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। दुर्घटना से युवक हवा में उछल गया और उसके सिर पर अनेक गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस को दुर्घटनास्थल से कार का लोगो और ग्रिल बरामद हुई थी जिससे पुलिस को पता चला कि स्कूटर की टक्कर किसी बड़ी कार से हुई थी। (भाषा) 

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान

अगला लेख