Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 13 April 2025
webdunia

यमुना में प्रदूषण को लेकर Delhi LG ने AAP प्रमुख केजरीवाल को लिखा पत्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yamuna pollution

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (21:10 IST)
यमुना प्रदूषण को लेकर सियासत जारी है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि यमुना इस साल अपने सबसे ज़्यादा प्रदूषण स्तर पर पहुंच गई है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसके लिए आपको ज़िम्मेदार मानूंगा, क्योंकि आपने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके यमुना में हो रहे सफाई के काम को रुकवा दिया था।

मैंने आपसे बार-बार अनुरोध किया है कि आप व्यक्तिगत रूप से शहर में निकलकर स्थिति का आकलन करें। परसों भी मैंने "X" पर अपनी पोस्ट के जरिए आपसे रंगपुरी और कापसहेड़ा जाने का अनुरोध किया था, लेकिन इस बार भी आप खुद वहां नहीं गए, बल्कि आपने अपनी घोषित अस्थायी मुख्यमंत्री आतिशी को वहां भेजना उचित समझा।

खैर, यह खुशी की बात है कि अब आपको अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होने लगा है और 10 साल बाद आपको दिल्ली की बिगड़ती हालत और लोगों की दुर्दशा और लाचारी नजर आने लगी है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं भविष्य में भी इन मुद्दों पर आपका ध्यान आकर्षित करता रहूंगा। इनपुट एजेंसियां 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केन-बेतवा लिंक परियोजना से साकार होगा अटलजी का सपना, CM मोहन यादव बोले- बदल जाएगी बुंदेलखंड तस्वीर और तकदीर