Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैंट में ही पॉटी कर देता था चोर, पकड़ने के लिए पुलिस ने निकाला यह रास्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें पैंट में ही पॉटी कर देता था चोर, पकड़ने के लिए पुलिस ने निकाला यह रास्ता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 27 मार्च 2025 (21:47 IST)
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वह पकड़ से बचने के लिए बेहद गंदा तरीका अपनाता था। दीपक नाम का यह चोर जब भी उसे लगता कि पुलिस या कोई उसे पकड़ लेगा तो वह अपनी पैंट में ही पॉटी कर लेता था। बदबू के कारण लोग उसके करीब जाने से बचते और इसी मौके का फायदा उठाकर वह भाग जाता था।  
पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया यह प्लान
इस चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक खास प्लान बनाया। दिल्ली पुलिस ने इस बार इस चोर को दिल्ली के सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है। इस बार पुलिस ने इस चोर को पकड़ने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। दिल्ली पुलिस इस बार इसे पकड़ने के लिए आई तो अपने मुंह पर मास्क पहन रखा था साथ में अपने हाथों में दिल्ली पुलिस के जवानों ने ग्लव्स पहन रखे थे ताकि ऐसा करने पर चोर पुलिस वालों को पॉटी न लगा सके। ऐसे में चोर की कोई तरकीब काम नहीं आई।
दिल्ली पुलिस ने बहुत आसानी से उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ थाने में ले गई। दीपक नाम के इस चोर के पास एक चाकू भी बरामद हुआ था उसने बताया कि उसने कभी किसी को चाकू नहीं मारा था लेकिन वह शौक के चलते चाकू अपने साथ रखता था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gold Rate Today: सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 91,000 के पार पहुंचे दाम