दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया PM मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वाला बदमाश

Webdunia
रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (09:02 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन के साथ झपटमारी करने वाले बदमाशों में से एक को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बदमाश का नाम गौरव नोनू बताया जा रहा है जबकि बादल नाम का दूसरा आरोप फरार बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। कल सिविल लाइन इलाके में प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की बेटी दमयंती बेन का अज्ञात बदमाशों ने पर्स लूट लिया था।
 
ALSO READ: PM नरेन्द्र मोदी की भतीजी के साथ राजधानी दिल्ली में लूट
 
दमयंती शनिवार सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटी थीं और ऑटो से वे सिविल लाइन स्थित गुजराती समाज भवन जा रही थीं। गुजरात भवन पहुंचकर जब वे ऑटो से उतर रही थीं, तभी स्कूटी पर सवार दो लोग झपट्टा मारकर उनका पर्स ले उड़े। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं या शोर मचातीं दोनों बदमाश गायब हो गए।
 
पुलिस के मुताबिक पर्स में करीब 56 हजार रुपए, दो मोबाइल और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। बताया जा रहा है कि जब दमयंती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी तब नहीं बताया था कि वे मोदी की भतीजी हैं, लेकिन जब मीडिया के जरिए पुलिस को इस बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

अगला लेख