Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 (01:00 IST)
Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 (01:03 IST)
Delhi restaurant murder case : हरियाणा पुलिस और दिल्ली अपराध शाखा ने शुक्रवार को एक संयुक्त अभियान में सोनीपत में 3 बदमाशों को मार गिराया। पिछले महीने पश्चिमी दिल्ली के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति की हत्या में शामिल 2 बदमाश भी मारे गए अपराधियों में शामिल हैं।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरार और विक्की रिधाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य थे।
एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सोनीपत के खरखौदा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि हरियाणा और दिल्ली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour