Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 10 April 2025
webdunia

DUSU Election Results : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के नए अध्यक्ष बने ABVP के Tushar Dedha

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi University Students Union Election Result
नई दिल्ली , शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (20:33 IST)
DUSU Election Results : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की चार सीट में से 3 पर 27 चरण की गिनती के बाद जीत दर्ज की। एबीवीपी के तुषार डेढ़ा डूसू के अध्यक्ष चुने गए जिन्होंने ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (NSUI) के हितेश गुलिया को 3,115 मतों से हराया।
 
डेढा ने सत्यवती कॉलेज से स्नातक किया है और बौद्ध अध्ययन में परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह 2015 में एबीवीपी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2016 में सत्यवती कॉलेज में कॉलेज सांस्कृतिक समन्वयक के चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।
 
डेढ़ा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) की कार्यकारी परिषद के सदस्य भी थे। डेढ़ा को 23,460 मत मिले जबकि गुलिया के खाते में 20,345 मत आए।
 
कांग्रेस की छात्र इकाई ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के अभी दहिया ने डूसू के उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वह इस समय बौद्ध अध्ययन में परास्नातक कर रहे हैं। दहिया को 22,331 मत मिले और उन्होंने एबीवीपी के सुशांत धनखड़ को 1,829 मतों से हराया।
 
एबीवीपी की अपराजिता और सचिन बैसला क्रमश: सचिव और संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं।
 
अपराजिता ने एनएसयूआई की यक्षना शर्मा को 12,937 मतों से मात दी जबकि बैसला ने कांग्रेस की छात्र इकाई के प्रत्याशी शुभम कुमार चौधरी को 9,995 मतों से हराया।
 
अपराजिता उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से बीए (ऑनर्स) इतिहास किया है। वह वर्तमान में बौद्ध अध्ययन में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं।
 
संयुक्त सचिव पद के लिए निर्वाचित सचिन बैसला ने रामानुजन कॉलेज से स्नातक की है। वह भी बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेरिंगवुड स्कूल के नवनिर्मित स्पोर्ट्‍स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ