Hanuman Chalisa

दिल्ली में पानी, सीवर के नए कनेक्शन पर विकास, बुनियादी ढांचा शुल्क में छूट

Webdunia
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (19:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि उसने शहर में पानी एवं सीवर के नए कनेक्शन पर लगने वाले विकास एवं बुनियादी ढांचा शुल्क में छूट दे दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासियों को अब पानी एवं सीवर का नया कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ 2,310 रुपए देने होंगे।

मुख्यमंत्री दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। दिल्ली सरकार का यह कदम अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आया है। इससे पहले 200 वर्गमीटर प्लॉट वाले व्यक्ति को पानी एवं सीवर के नए कनेक्शन के लिए करीब 1.14 लाख रुपए भुगतान करना होता था।

इसी तरह, 300 वर्गमीटर प्लॉट वाले आवेदक को करीब 1.24 लाख रुपए भुगतान करना पड़ता था। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि किसी खास इलाके में पानी की पाइपलाइन होने के बावजूद अधिकतर निवासियों ने विकास एवं बुनियादी ढांचा शुल्क अधिक होने के कारण पानी का कनेक्शन नहीं लिया जबकि वे अवैध तरीके से जल बोर्ड के पानी का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा, जल बोर्ड ने शुक्रवार को यह फैसला किया कि वह दिल्ली वालों से विकास एवं बुनियादी ढांचा शुल्क नहीं लेगा। केजरीवाल ने कहा, सरकार पानी की नई पाइपलाइनें बिछाने, नए जनशोधन संयंत्रों को बनाने जैसे बुनियादी ढांचों पर धन खर्च करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से अधिक से अधिक संख्या में लोग पानी एवं सीवर के नए कनेक्शन लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

अगला लेख