गिरिराज सिंह का विवादित बयान, आतंकवाद की गंगोत्री है देवबंद, निकलते हैं हाफिज सईद जैसे आतंकी

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (22:21 IST)
सहारनपुर। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि देवबंद ‘आतंकवाद की गंगोत्री’है, जहां से मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद जैसे लोग निकलते हैं। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है।
 
मंत्री ने देवबंद में यह बात तब कही जब उनसे संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में सवाल किया गया।
 
उन्होंने कहा कि मैंने एक बार कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। मंत्री ने कहा कि ‘हाफिज सईद जैसे सभी बड़े आतंकवादी’वहीं (देवबंद) से निकलते हैं।
 
केंद्रीय मंत्री सीएए के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने सहारनपुर आए थे। मंत्री ने सीएए विरोधी आंदोलन को देश विरोधी आंदोलन करार दिया।
 
उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम की ‘भारत विरोधी’ टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत के खिलाफ है। यह खिलाफत आंदोलन की तरह है।
 
केंद्रीय मंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि गिरिराज सिंह घृणा में इस हद तक अंधे हो चुके हैं कि उन्होंने पवित्र शब्द ‘गंगोत्री’ का भी ‘अपमान’ किया है।
 
सहारनपुर से सांसद हाजी फजलुर रहमान ने भी सिंह के बयान की निन्दा की और कहा कि देवबंद स्वतंत्रता सेनानियों की ‘कर्मभूमि’रहा है। उन्होंने कहा कि देवबंद के उलेमाओं ने स्वतंत्रता की खातिर अपने जीवन का बलिदान दिया और जेल गए।
 
केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि वे लोग, जिनके नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों की मदद की और हिन्दू-मुसलमानों को बांटने की कोशिश की, वे देवबंद पर आतंकवाद का आरोप लगा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

ठाणे में महिला से की ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ठगे 1.11 लाख रुपए

संसद में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पहलगाम की घटना से पूरे विश्व को आघात पहुंचा

भोपाल में थाना प्रभारी ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर, कारणों का खुलासा नहीं

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

अगला लेख