Hanuman Chalisa

डेरा हिंसा के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार : कैप्टन अमरिंदर सिंह

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2017 (22:24 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा हिंसा के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि पंचकूला में बड़ी संख्या में पहुंचे डेरा समर्थकों को अगर पहले ही रोक लिया जाता तो सम्भवत: बड़े पैमाने पर हुई जान-माल की हानि से बचा जा सकता था।
 
कैप्टन सिंह ने यहां कहा कि पंचकूला में बड़ी संख्या में डेरा समर्थकों पहुंचने देना ही हरियाणा सरकार की गलती थी जिससे बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि पंजाब में किए गए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त की बदौलत ही उनके यहां कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि डेरा समर्थकों ने रेलवे स्टेशन,सरकारी कार्यालयों और भवनों, टेलीफोन एक्सचेंज तथा निजी सम्पत्तियों को नुकसान
पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।
 
मुख्यमंत्री के अनुसार पंचकूला में हिंसा और पुलिस फायरिंग में मारे गए 28 लोगों में सात पंजाब के थे। इनमें बठिंडा, पटियाला, संगरूर, बरलाला एवं फाजिल्का से एक एक तथा मुक्तसर के दो लोग शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया राज्य में हिंसा की मामूली घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में पूरी तरह से शांति है तथा जिन संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया वहां भी स्थिति नियंत्रण में है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख