'सामना' का प्रकाशन रोकने के पक्ष में नहीं भाजपा:- देवेंद्र फडणवीस

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (07:24 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा, 'चुनाव के दिनों में भाजपा सामना अखबार का प्रकाशन स्थगित किए जाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन पार्टी को उसमें प्रकाशित कुछ सामग्री पर आपत्ति है।
भाजपा की एक पदाधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग से शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के प्रकाशन पर तीन दिन की रोक की मांग के बाद, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इस स्थिति की तुलना 'आपातकाल' से की थी।
 
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखे खत में कहा कि 'चुनाव की तारीख से दो दिन पहले सामग्री का प्रकाशन या प्रचार अभियान चलाना (पार्टी या उम्मीदवार का)' प्रतिबंधित है, इसलिए 16,20 और 21 फरवरी को 'सामना' के प्रकाशन पर प्रतिबंध होना चाहिए।
 
इस मुद्दे पर अपनी राय पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, '16 फरवरी को हुए पहले चरण के मतदान (जिला परिषद चुनाव) के दौरान 'सामना' अखबार में एक आपत्तिजनक सामग्री छपी थी। हमें ऐसी सामग्री के प्रकाशन पर आपत्ति है क्योंकि इससे (आदर्श) आचार संहिता का उल्लंघन होता है। और हमारी राज्य निर्वाचन आयोग से मांग है कि वो सामना को मतदान के दिन ऐसी सामग्री के प्रकाशन की इजाजत न दे।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'भाजपा चुनाव के दिनों के दौरान सामना अखबार का प्रकाशन स्थगित किए जाने के पक्ष में नहीं है।' (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख