Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मराठा आरक्षण पर देवेन्द्र फडनवीस ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Devendra Fadnavis
, शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (18:50 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मामले को सुलझाने के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
 
 
इस संबंध में गुरुवार रात राज्य के मंत्री विनोद तावड़े के घर पर एक बैठक हुई थी जिसमें सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुभाष देशमुख और पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रावसाहब दानवे तथा अन्य शामिल थे। यह बैठक गुरुवार देर रात 11 बजे शुरू हुई और 3 घंटे तक बैठक जारी रही।
 
शनिवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक के लिए नेताओं को आमंत्रण भेज दिया गया है। राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण के मामले को हम लोग सुलझाने का प्रयास करेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब एमबीए शिक्षित कश्मीरी युवक बना आतंकी