धामी ने किया गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल का निरीक्षण

Webdunia
सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (17:26 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रस्तावित शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महत्वपूर्ण यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
विशेष प्रबंध के निर्देश : साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के संबंध में भी विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे प्रदेश का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो। देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता एवं आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री का देवभूमि में स्वागत करने हेतु हम सभी उत्साहित हैं।
 
धामी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण हर्षिल, उत्तरकाशी पहुंचने पर गंगोत्री से विधायक सुरेश सिंह चौहान, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत किया गया। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख