धनबाद में कोयले की अवैध खदान में दर्दनाक हादसा, 13 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (16:53 IST)
धनबाद। यहां एक अवैध कोयले खदान में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। निरसा प्रखंड के इसीएल मुगमा एरिया में अवैध खदान में चाल गिरने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक दर्जन भर से ज्यादा लोग इसमें फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

खबरों के मुताबिक आनन-फानन में कुछ लोगों को खदान के बाहर निकाल लिया गया है। हर दिन की तरह भारी संख्या में महिला, पुरुष कई समेत बच्चे इस अवैध खदान में उत्खनन करने के लिए आउटसोर्सिंग पर आए थे। वहां ईसीएल प्रबंधन की ओर से ट्रेंच कटिंग किया गया था।

इसके बाद अचानक एक चाल गिर गया। इसमें दबकर दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद की निरसा पुलिस ने घटनानास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली है। जेसीबी मशीन से घटना में दबे लोगों को खदान से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख