डकैतों ने ट्रेन में यात्रियों को लूटा

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2016 (15:45 IST)
धनबाद (झारखंड)। रांची-जयनगर एक्सप्रेस के यात्रियों को पूर्वी-मध्य रेलवे के चंद्रापुर स्टेशन के पास 6 डकैतों ने लूट लिया और उनमें से 2 लोगों को घायल कर दिया।
 
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत चंद्रापुर रेलवे स्टेशन से रेल के रवाना होते ही डकैतों ने मंगलवार रात पिस्तौल और धारदार हथियारों के साथ एस-2 डिब्बे पर धावा बोल दिया। 
 
उन्होंने बताया कि वे 5 यात्रियों को लूटने के बाद वहां से फरार हो गए। घायलों की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के केशव चौधरी और मधुबनी जिले की उषादेवी के तौर पर हुई है। दोनों के क्रमश: हथेली और कान पर चाकू का घाव है।
 
उन्होंने यहां पहुंचने के बाद धनबाद जीआरपी में मामला दर्ज करवाया। जीआरपी अधिकारी ने कहा कि तफ्तीश जारी है। (भाषा) 
 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख