Hanuman Chalisa

धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हो रहा है : हेमा मालिनी

Webdunia
बुधवार, 21 दिसंबर 2016 (10:35 IST)
मुंबई। अभिनेत्री-राजनेत्री हेमा मालिनी ने आश्वस्त किया है कि पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराने के बाद धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हो रहा है।
 
डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेता को कल दोपहर नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पेट संबंधी शिकायत के कारण उनका एंटीबायोटिक उपचार किया गया। उन्हें डायरिया, पेट में मरोड़, जी मिचलाने, उल्टी और बुखार की शिकायत थी।
 
अभिनेता की सलामती के लिए प्रशंसकों की फिक्र पर 68 वर्षीय अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की कि धर्मेंद्र :81: को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
 
अभिनेत्री ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'अस्पताल में धरमजी की सेहत के बारे में फिक्रमंद लोगों को मैं आश्वस्त कर देना चाहती हूं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। आप सभी का शुक्रिया।'
 
बहरहाल, धर्मेंद्र के पुत्र एवं अभिनेता सन्नी देओल ने भी लोगों से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें नहीं लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें विषाक्त भोजन से संबंधी मामूली समस्या थी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'आप सभी मेरे पिता की सेहत को लेकर फिक्रमंद थे, इसके लिए आपका शुक्रिया। विषाक्त भोजन के कारण उन्हें परेशानी हुई और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। कृपया इसे लेकर अटकलें नहीं लगाएं।'
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

अगला लेख