दिग्विजय का केंद्र पर कटाक्ष, बोले- अब तो केवल हवा पर GST नहीं लग रहा...

Webdunia
गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (18:26 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने आवश्यक वस्तुओं पर कर लगाने के सरकार के फैसले पर तंज कसते हुए गुरुवार को कहा कि देश में अब केवल हवा पर जीएसटी नहीं वसूला जा रहा है।सिंह ने नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व की तारीफ की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह पैक दही और आटा जैसे दैनिक इस्तेमाल के खाद्य उत्पादों पर पांच प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने के जीएसटी परिषद के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। राज्यसभा सदस्य सिंह ने इंदौर में कहा, रोजी-रोटी से लेकर मकान मालिक और किराएदार तक पर जीएसटी लगा दिया गया है। अब तो केवल हवा पर जीएसटी नहीं लग रहा है।

सिंह ने राज्य के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व की तारीफ की और कहा, कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों के दौरान सूबे के अलग-अलग अंचलों में कांग्रेस की जीत साबित करती है कि कमलनाथ के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ लड़े।

सिंह ने यह भी कहा, हम राज्य में पूरे दमखम के साथ वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 230 में से 150 सीटें जीतेंगे ताकि (विधायकों की) खरीद-फरोख्त की सारी संभावनाएं समाप्त हो जाएं।

मीडिया के साथ बातचीत से पहले सिंह इंदौर में विधायकों और सांसदों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के सामने नियमित तारीख पर पेश हुए। उज्जैन में वर्ष 2011 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से भिड़ंत के मामले में इस अदालत ने सिंह समेत छह लोगों को 26 मार्च को एक-एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

हालांकि इसके कुछ देर बाद अदालत ने सिंह समेत सभी छह मुजरिमों की याचिकाएं स्वीकार करते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी और उन्हें 25,000-25,000 रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

इराक के मॉल में भीषण आग, 50 लोगों की मौत

MP: धार जिले में बारिश के बाद घर की दीवार गिरने से नवजात की मौत, पिता घायल

स्वच्छता सर्वेक्षण : इंदौर लगातार 8वीं बार नंबर 1

महाराष्ट्र में जनसुरक्षा विधेयक बिना विरोध के पारित, कांग्रेस ने विधायक दल के नेता से मांगी सफाई

शाहजहांपुर जेल में गंगाजल से शिव का अभिषेक कर रहे हैं कैदी, भगवान से क्या मांग रहे हैं मन्नत?

अगला लेख