दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (08:32 IST)
मुंबई। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को पैर में सूजन की वजह से मंगलवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप कुमार 93 साल के हैं।
 
उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि उनके दाहिने पैर में सूजन थी और हम अच्छे से इसकी जांच करवाना चाहते थे इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले आए। कुछ माह के अंतराल में उनकी नियमित जांच भी होती है। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उनकी सेहत अच्छी है, चिंता की कोई बात नहीं है। उनके खून की जांच आज सुबह हुई है। उन्होंने कहा, 'डॉक्टर उनकी जांच अच्छे से कर रहे हैं। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि वह अपने जन्मदिन पर घर पर होंगे।'
 
लोकप्रिय अभिनेता 11 दिसंबर को 94 साल के होने जा रहे हैं और सायरा बानो को आशा है कि तब तक उन्हें छुट्टी मिल जाएगी और वह घर चले जाएंगे।
 
दिलीप कुमार को इस साल अप्रैल में सांस लेने में तकलीफ की वजह से कुछ दिनों के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने छह दशक लंबे करियर में इस लोकप्रिय अभिनेता ने मधुमती, देवदास, मुगल-ए-आजम, गंगा-यमुना, राम और श्याम तथा करमा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
 
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसूफ खान है। वह आखिरी बार पर्दे पर साल 1998 में आई फिल्म 'किला' में दिखे थे। उनको वर्ष 1994 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और वर्ष 2015 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख