यौन संबंध बनाने के लिए पत्नियों की अदला-बदली... सुनकर-पढ़कर ही घिन आती है। लेकिन, केरल वाइफ स्वैपिंग का यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में कुछ पत्नियों की तो रजामंदी शामिल थी, जबकि कुछ महिलाओं को इस खेल में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इन्हीं में से एक महिला ने विरोध करते हुए इस पूरे खेल का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, एक महिला और उसके भाइयों ने शनिवार को करूकाचल पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारियां की थीं। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। आरोपियों की गिरफ्तारी कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों से की गई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
इस तरह चलता था पूरा खेल : पत्नियों की अदला-बदली का यह खेल टेलीग्राम मैसेंजर और व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से इस गिरोह के सदस्य आपस में जुड़े हुए थे। इन जोड़ों की संख्या एक हजार से ज्यादा बताई जा रही है। जांच में पाया गया है कि शिकायतकर्ता का पति कोट्टायम स्थित करीब 20 जोड़ों की अदला-बदली करने वाले समूहों का सदस्य है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये सभी ग्रुप और एडमिन फिलहाल निगरानी में हैं।
इस तरह करते थे संपर्क : जानकारी के मुताबिक ये जोड़े पार्टी के नाम पर किसी रिसोर्ट या घर पर इकट्ठे होते थे। किसी को शक नहीं हो इसलिए बच्चे भी इनके साथ होते थे। बताया जा रहा है कि पत्नियों की अदला-बदली करने वाली इस गैंग में कई संभ्रांत और बड़े लोग भी शामिल हैं। हालांकि फिलहाल उनके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया पर संपर्क करने के लिए कुक ओल्ड केरला, कुक ओल्ड कंपनी, मीटअप केरला और कपल मीटअप केरल के नाम से ग्रुप बनाए गए थे। इस तरह के समूह में शामिल लोगों की संख्या 5000 से ज्यादा बताई जा रही है।
चाबियों से अदला-बदली : बताया जा रहा कि इस गिरोह के सदस्य कार की चाबियों के माध्यम से पत्नियों की अदला-बदली का खेल खेलते थे। इस तरह की पार्टियों में लोग कार की चाबियों को एक जगह इकट्ठा करते थे और उन्हीं से हर व्यक्ति चाबी चुनता था। उसी के माध्यम से वह महिला तक पहुंचता था।
पहले भी सामने आए हैं इस तरह के मामले : हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब केरल में वाइफ स्वैपिंग का मामला सामने आया है। इससे पहले भी केरल में 'वाइफ स्वैपिंग' की खबरें आती रही हैं। इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस खेल के बारे में जानकारी मलयाली लोगों को भी झटका लगा है।
वे इसलिए भी हैरान हैं कि विदेशों में पाई जाने वाली यह 'कुप्रथा' केरल में भी चल रही है। 2013 में कोच्चि में एक नेवी ऑफिसर के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि पति की सहमति अन्य अधिकारियों ने उसके साथ यौन संबंध बनाए थे। 2019 में भी कायकुलम में पत्नी की शिकायत पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में
मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है
बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब
कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज