दीया मिर्जा भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत बनीं

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (16:37 IST)
मुंबई। अभिनेत्री दीया मिर्जा को भारत के लिए 'संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना' दूत नियुक्त किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 35 वर्षीय अदाकारा को इस पद पर नियुक्त किया है।
 
दीया ने अपने एक बयान में कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। हॉलीवुड अदाकारा केट ब्लैंचेट, ऐनी हैथवे, एंजेलिना जोली, कैटी पेरी और एमा वॉटसन भी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत हैं।
 
दीया को बधाई देते हुए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख एरिक सोल्हीम ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि दीया सद्भावना दूत के तौर पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण से जुड़ीं। भारत खासतौर पर वायु प्रदूषण के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और उसके कई शहर इस समस्या से प्रभावित हैं। 
 
उन्होंने कहा कि दीया का प्रभाव स्थिति को बदलने में मदद कर सकता है और भारतीयों तथा उनके पर्यावरण के लिए स्वस्थ भविष्य तैयार कर सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद

चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश का गठजोड़ भारत के लिए बड़ा खतरा, CDS जनरल अनिल चौहान की चिंता

राजस्थान के चूरू जिले में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना के राफेल विमान नष्ट होने का राज खुला, दसॉ एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने बताया सच

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

अगला लेख