Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

43 साल तक द्रमुक महासचिव रहे के. अनबझगन का निधन, प्रोफेसर के नाम से थे मशहूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें 43 साल तक द्रमुक महासचिव रहे के. अनबझगन का निधन, प्रोफेसर के नाम से थे मशहूर
, शनिवार, 7 मार्च 2020 (09:54 IST)
चेन्नई। द्रमुक के वरिष्ठ नेता के. अनबझगन का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। 9 बार के विधायक रहे अनबझगन 43 वर्षों तक पार्टी के महासचिव रहे। बीमारी के कारण वह कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे।
 
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) प्रमुख एम. के. स्टालिन ने कहा कि पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और दिवंगत नेता एम करुणानिधि के करीबी मित्र अनबझगन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थे और उनकी तबीयत बिगड़ने पर 24 फरवरी को उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
webdunia
स्टालिन ने एक बयान में कहा कि अनबझगन के निधन के कारण पार्टी का झंडा सात दिनों तक आधा झुका रहेगा। उन्होंने बताया कि द्रमुक के सभी कार्यक्रमों को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया।
 
द्रमुक में ‘प्रोफेसर’ के तौर पर पहचाने जाने वाले अनबझगन तमिलनाडु के वित्त मंत्री और लोक कल्याण मंत्री रहे। अनबझगन के पार्थिव शरीर को शहर में स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश कर रही भाजपा, दिग्विजय सिंह का आरोप, नहीं होने देंगे सफल