डॉक्टर ने किया महिला से डिजिटल रेप, जानिए आखिर क्या होता है Gigital Rape?

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2022 (20:22 IST)
नोएडा। नोएडा के भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को महिला मरीज के साथ कथित रूप से ‘डिजिटल बलात्कार’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
 
थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर सचिन के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता महिला इलाज के लिए सचिन के क्लीनिक में आई थी। सचिन ने कथित रूप से महिला का चेकअप करने के बहाने उसके निजी अंगों को छुआ।
 
तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
क्या होता है डिजिटल रेप : अंग्रेजी में डिजिट (Digit) शब्द का अर्थ है पैर और हाथ की अंगुली और अंगूठा। अर्थात अंगुली या अंगूठे की मदद से यौनांग में की गई छेड़छाड़ डिजिटल रेप की श्रेणी में आती है। हालांकि पूर्व में इस तरह की हरकत को मात्र छेड़छाड़ ही माना जाता था, लेकिन अब इसे डिजिटल रेप की श्रेणी में रखा गया है।

इसी डिजिट से डिजिटल शब्द बना है। इसका साइबर अपराध या ऑनलाइन अथवा वर्चुअल किए गए यौन अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। यह बिना सहमति के हाथों और पैर की उंगलियों से योनि में की जाने वाली जबरन छेड़छाड़ है। यहां तक कि किसी ऑब्जेक्ट का योनि में डाला जाना भी डिजिटल रेप की श्रेणी में ही आता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बरकरार, जानें ताजा कीमतें

इमामोग्लु को मेयर पद से हटाया गया, तुर्की में भारी प्रदर्शन

LIVE: कर्नाटक ‘हनी-ट्रैप’ ने मचाया बवाल, क्या घिर गई कांग्रेस

Weather Update: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में वर्षा की संभावना

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने CM शिंदे का मजाक उड़ाया, समर्थकों ने की तोड़फोड़, FIR दर्ज

अगला लेख