Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रीवा कमिश्नर डॉ. अशोक भार्गव नई दिल्ली में राष्ट्रीय 'स्कॉच अवॉर्ड' से सम्मानित

हमें फॉलो करें रीवा कमिश्नर डॉ. अशोक भार्गव नई दिल्ली में राष्ट्रीय 'स्कॉच अवॉर्ड' से सम्मानित
, गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (21:43 IST)
रीवा। नई दिल्ली में भारतीय संविधान क्लब के सभागार में राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित स्वतंत्र सर्वोच्च 'स्कॉच अवॉर्ड' मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रीवा के कमिश्नर को प्रदान किया गया। डॉ. भार्गव को यह अवॉर्ड रीवा संभाग में 'दस्तक अभियान' में असाधारण कार्य निष्पादन एवं नवाचार के लिए प्रदान किया गया।
 
इस अवसर पर मानव संसाधन मंत्रालय के केबिनेट सचिव श्रीमती रीना रे, पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड एम. रामचंद्रन एवं चेयरमैन स्कॉच ग्रुप समीर कोचर की भी मौजूद थे। 
उल्लेखनीय है कि रीवा संभाग में दस्तक अभियान 15 जून से 30 जुलाई 2019 तक आयोजित किया गया था। इस अभियान में रीवा संभाग ने अतुलनीय कार्य किया और संभाग के 10 लाख से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को सेवाऐं प्रदान की गई। इनमें मुख्य रूप से एनीमिया, कुपोषण, डायरिया, निमोनिया जन्मजात बीमारियों का इलाज किया गया। 
 
अवॉर्ड प्राप्त करने में रीवा संभाग के डॉ. एन.पी. पाठक, उप संचालक क्षेत्रीय संचालनालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं दीपक पाण्डेय यूनिसेफ के रीजनल समन्वयक रीवा की अहम भूमिका रही। उक्त अधिकारी अवॉर्ड सम्मान समारोह में कमिश्नर डॉ. भार्गव के साथ उपस्थित रहे। 
कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने संभाग के सभी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, महिला बाल विकास के संयुक्त संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, सभी मैदानी कार्यकर्ता डी.पी.एम., बी.पी.एम., बी.सी.एम., सुपरवाइजर, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ता ए.एन.एम., आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए बधाई दी। 
 
उन्होंने अपेक्षा की है कि आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह से कठिन परिश्रम कर संभाग की प्रतिष्ठा कायम करे और राष्ट्रीय स्तर पर रीवा संभाग का नाम रोशन करें। डॉ. भार्गव ने कहा है कि यह सम्मान वास्तव में रीवा संभाग के समस्त नन्हें बच्चों, उनकी माताओं, बहनों और समस्त जनता का सम्मान है, जिन्होंने सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जन चेतना जगृति करने वाले दस्तक अभियान को कामयाब बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। 
 
उन्होंने कहा है कि मानवीय कल्याण के ऐसे अनुष्ठानों में संभाग की जनता का निरंतर सहयोग आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में इसी तरह से संभाग की जनता का सहयोग मिलने की अपेक्षा की है ताकि रीवा संभाग उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होता रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BCCI Elections : राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा 4 अक्टूबर तक बढ़ाई