Publish Date: Thu, 26 Sep 2019 (18:37 IST)
Updated Date: Thu, 26 Sep 2019 (18:38 IST)
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने जितना नाम दुनियाभर में अपने खेल के बूते पर कमाया था, उससे उलट उनका बेटा बुरे कामों के कारण उनका नाम डुबोने पर तुला है। एडसन को वर्ष 2014 में मादक पदार्थों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 33 साल की सजा सुनाई थी, जिसे अच्छे व्यवहार के लिए कम कर दिया है। अब वे घर की जेल में 12 साल तक कैद रहेंगे।
फुटबॉल सम्राट कहे जाने वाले पेले के बेटे का नाम एडसन चोल्बी नाशिमेंटो है। वह 5 साल से जेल में बंद है और अपने गलत काम करने की सजा भुगत रहा है। जब अदालत ने उसे 33 साल के कठोर परिश्रम की सजा सुनाई थी, तब वह बहुत रोया था।
बाद में एडसन चोल्बी ने अदालत से अपील की। फरवरी 2017 में सजा को 33 साल से घटाकर 12 वर्ष 11 महीने कर दिया गया था।
साओ पाउलो के न्यायाधीश सुएली जेराइक ने 49 वर्षीय एडसन को हालांकि उसने अच्छे व्यवहार के चलते घर पर ही अपनी 12 वर्ष की सजा भुगतने की अनुमति दे दी है।
लेकिन उसे इस दौरान हर महीने अदालत में आने और 30 दिनों के भीतर काम ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उसे निर्देश के बिना घर से निकलने की भी अनुमति नहीं होगी।
न्यायाधीश ने कहा कि यदि एडसन इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो उसे वापस जेल में भेज दिया जाएगा। पेले का यह बेटा वर्ष 1990 में सांतोस के लिए गोलकीपर की भूमिका निभा चुका हैं लेकिन बाद में वह कोचिंग में करने लगा था।