शर्मनाक, DTC बस में महिला के सामने दिखाया प्राइवेट पार्ट

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (08:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक बस में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला के सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें बस का मार्शल यह दावा कर रहा है।
 
पुलिस ने कहा कि जांच शुरू की गई है लेकिन महिला ने बयान देने या टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
वीडियो में आरोपी की पहचान ज़ाकिर के तौर पर हुई है और घटना के बाद मार्शल द्वारा पकड़े जाने पर वह रोता हुआ दिख रहा है। यह घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में हुई थी।
 
बस के मार्शल संदीप छिखारा जब वीडियो में महिला से घटना के बारे में पूछते हैं तो वह यह आरोप लगाती सुनी जा सकती है कि शख्स ने उसके सामने अपना गुप्तांग दिखाया है।
 
क्लिप में जाकिर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह बिहार का रहने वाला है, उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में रहता है और काम करने के लिए विजय विहार आया था। इसके बाद मार्शल ने कहा कि मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है और आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू की गई और मामला एक महिला उपनिरीक्षक को सौंपा गया। मंडोली की रहने वाली पीड़िता से संपर्क किया गया लेकिन उसने घटना के संबंध में कोई भी बयान देने या टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख