बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा उपद्रव, मंदिर पर पथराव के बाद जमकर बवाल, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 6 जुलाई 2025 (19:23 IST)
बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रव मच गया। मीडिया खबरों के मुताबिक कटिहार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थर चले। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें कई पुलिसकर्मियों समेत 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिसकर्मी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।  

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को जायजा लिया। जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। 
 
पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घटना अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि कटिहार हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए प्रसिद्ध रहा है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख