Publish Date: Sun, 30 May 2021 (16:18 IST)
Updated Date: Sun, 30 May 2021 (16:19 IST)
गुवाहाटी। असम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया खबरों के मुताबिक भूकंप के ये झटके सोनितपुर इलाके में महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 पर रही।
हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। इस महीने में यह दूसरी बार है जब सोनितपुर जिले में भूकंप आया है। इससे पहले 5 मई को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
webdunia
Publish Date: Sun, 30 May 2021 (16:18 IST)
Updated Date: Sun, 30 May 2021 (16:19 IST)