Publish Date: Sun, 25 Jul 2021 (22:48 IST)
Updated Date: Sun, 25 Jul 2021 (22:50 IST)
पूर्वी सिक्किम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई।
भूंकप रात 8 बजकर 39 मिनट पर आया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। खबरों के मुताबिक भूकंप से कोई भी जान-माल की हानि नहीं हुई है।