Publish Date: Sun, 05 Dec 2021 (11:04 IST)
Updated Date: Sun, 05 Dec 2021 (11:07 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात आए भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के टिहरी और उत्तरकाशी जनपद में रात्रि 12 बजकर 23 मिनट पर पहली बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 रिकॉर्ड की गई।
इसके बाद रात्रि करीब 2 बजे पुनः इसी क्षेत्र में 3.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप टिहरी जनपद की तहसील घनसाली के नेरवी, गंगी गांव और धुंत्री क मध्य महसूस किया गया। जबकि उत्तरकाशी के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला, मोरी तहसील क्षेत्र के कुछ भागों में महसूस किया गया है।