suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल देशमुख पर ED की कार्रवाई, 4 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Advertiesment
Anil deshmukh
नई दिल्ली/मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देखमुख और अन्य के खिलाफ धनशोधन के एक मामले के संबंध में चार करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।
 
उन्होंने कहा कि धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्की के प्रारंभिक आदेश जारी किए गए हैं। ईडी द्वारा पूछताछ के लिए भेजे गए कम के कम 3 समन के बावजूद देशमुख (72) जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं।
 
केंद्रीय एजेंसी ने उनके बेटे ऋषिकेश और पत्नी को भी समन किया था लेकिन उन्होंने भी बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया। ये समन महाराष्ट्र पुलिस से संबंधित 100 करोड़ रुपए के कथित घूस-सह-वसूली मामले के संबंध में पीएमएलए के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में जारी किए गए थे। इसी मामले के चलते देशमुख को इस साल अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता देशमुख ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है तथा उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई को उनके वकील ने अनुचित करार दिया था। पूर्व मंत्री ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर ईडी द्वारा किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ संरक्षण की मांग की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशन UP के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, 2022 के लिए बनाएंगी चुनावी रणनीति




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi