IAS पूजा सिंघल को ED ने लंबी पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 11 मई 2022 (17:57 IST)
रांची। pooja singhal Arrested : झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खूंटी में मनरेगा निधि के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में लगातार 2 दिनों की पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 2000-बैच की अधिकारी को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की प्रासंगिक धाराओं के तहत ईडी ने हिरासत में लिया। सूत्रों ने दावा किया कि सिंघल जवाब देने में “टालमटोल” कर रही थीं जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। निदेशालय उनकी हिरासत के लिये उन्हें यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश करेगा।
 
अधिकारी पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 40 मिनट पर रांची के हिनू इलाके में एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं। अधिकारी मंगलवार को ईडी के कार्यालय में करीब नौ घंटे तक मौजूद रहीं थीं और उनका बयान दर्ज किया गया था। 
 
ईडी ने नौकरशाह, उनके पति, उनसे जुड़ी संस्थाओं और अन्य के खिलाफ छह मई को झारखंड और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में सात मई को चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख