Festival Posters

कर्नाटक में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-अजहा, देवशयनी एकादशी हुई पूजा-अर्चना

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (14:09 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास से ईद-अल-अजहा का जश्न मनाया। ईद-अल-अजहा के साथ ही आज गुरुवार को आषाढ़ी एकादशी या देवशयनी एकादशी का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य में भगवान विष्णु के मंदिरों को सजाया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गई।
 
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी बी.जेड. जमीर अहमद खान के साथ बेंगलुरु के चामराजपेट स्थित ईदगाह मैदान पर विशेष नमाज में हिस्सा लिया। उन्होंने ईद के अवसर पर लोगों को शुभकानाएं दीं। तटीय कर्नाटक के कल्याण कर्नाटक, कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र के साथ पुराने मैसूर क्षेत्र में ईद-अल-अजहा को हर्षोल्लास से मनाया गया। उडूपी, मंगलुरु और कासरगोड के मस्जिदों में विशेष नमाज का आयोजन हुआ। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. कादर ने सामूहिक नमाज में भाग लिया और इसके बाद लोगों को बधाइयां दीं।
 
राज्य में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया जिनकी शोभा अलग ही थी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस्कॉन के चैतन्यदास के अनुसार कनकपुर रोड पर स्थित इस्कॉन मंदिर में जप और यज्ञ किए गए।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

रूस की सेना में अब भी 44 भारतीय, विदेश मंत्रालय की लोगों को सलाह

प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा, काशीवासियों ने किया भव्य स्वागत, गूंजा 'हर हर महादेव' का नारा

ढाका में घुसपैठियों के आका को भी लगाएंगे ठिकाने : योगी आदित्यनाथ

सूडान के अल फ़शर में भीषण अत्याचारों के बीच हजारों लोगों का पलायन

क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख