Maharashtra: मुंबई की सड़कों को लेकर शिंदे ने साधा उद्धव पर निशाना

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2023 (17:00 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं तो लगभग 3,500 करोड़ रुपए बचाए जा सकते थे। उन्होंने यह बात बीएमसी में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने के शिवसेना (यूटीबी) के आह्वान के बीच कही है।
 
शिंदे ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2-3 साल में मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने और पक्का करने के लिए एक परियोजना शुरू की है। उन्होंने शिवसेना (यूटीबी) के प्रमुख तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि वे ऐसा कर सकते थे।
 
शिंदे ने कहा कि अगर 15 साल पहले मुंबई की सड़कें पक्की कर दी गई होतीं तो लगभग 3,500 करोड़ रुपए बचाए जा सकते थे। उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे अमीर नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर 1997 से लेकर 2022 तक शिवसेना का शासन था।
 
पिछले साल शिंदे के विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी। इसके बाद शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे अब दूसरे गुट - शिवसेना (यूबीटी) का नेतृत्व करते हैं। शिंदे ने कहा कि हमने पहले चरण में 6,000 करोड़ रुपए की लागत से 450 किमी और दूसरे चरण में 450 किलोमीटर की सड़कों पर काम किया है। ठाणे में भी हम ऐसा ही करेंगे।
 
शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह 1 जुलाई को बीएमसी के कामकाज में 'अनियमितताओं' के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि शिंदे ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा चिह्नित मुंबई नागरिक निकाय के विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपए की 'अनियमितताओं' की जांच के लिए सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन को मंजूरी दी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai Motor ने Ola Electric को कहा बाय, 552 करोड़ रुपए में बेची हिस्सेदारी

लापता हुए भारतीयों को ईरानी पुलिस ने बचाया, बंधक बना मांगी थी करोड़ों की फिरौती, परिवार ने ली राहत की सांस

IMF के बाद Pakistan को ADB से मिले 800 मिलियन डॉलर, भारत का विरोध, कहा- आतंकी साजिशों पर करेगा खर्च

Nissan Magnite ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2 लाख बिक्री के आंकड़े को किया पार

राहुल गांधी पर CM डॉ. मोहन यादव का तंज, संगठन सृजन से पहले अपनी बुद्धि का करें सृजन

अगला लेख