पंजाब में ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 अक्टूबर को

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (17:58 IST)
Punjab Gram Panchayat Elections on October 15: पंजाब में 13 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव 15 अक्टूबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर यह जानकारी दी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, कुल 1,33,97,922 पंजीकृत मतदाताओं में 70,51,722 पुरुष और 63,46,008 महिलाएं हैं। कुल 19,110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
 
पंजाब राज्य निर्वाचन आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।
 
4 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि : चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू होगी और 4 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी। जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
 
चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा। चौधरी ने बताया कि मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्रों पर मतों की गणना की जाएगी।
 
कुल 19,110 मतदान केंद्र : सरपंच के 13,237 और पंच के 83,437 पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, कुल 1,33,97,922 पंजीकृत मतदाताओं में 70,51,722 पुरुष और 63,46,008 महिलाएं हैं। कुल 19,110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख