हाथी ने चार लोगों को कुचल कर मार दिया

Webdunia
शुक्रवार, 2 जून 2017 (10:38 IST)
कोयंबटूर। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कोयंबटूर के बाहरी इलाके में एक हाथी ने शुक्रवार को चार लोगों को कुचल कर मार दिया और दो अन्य को घायल कर दिया। मरने वालों में एक नाबालिग लड़की भी है। 
 
पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय एक लड़की अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। हाथी नजदीकी मदुक्करई जंगल से कुछ दिन पहले ही भटक कर मानव बस्ती में आ गया था। वहां से निकलकर हाथी ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर किया।
 
पुलिस ने बताया कि घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे पालतू हाथियों की मदद से जंगली हाथी को जंगल में भेजने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों से ऐहतियातन घरों के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुर्शिदाबाद के दौरे पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस, पीड़ितों से की मुलाकात

कनाडा में बस स्टैंड पर खड़ी भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की हत्या, किसने चलाई गोली?

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी, जानें आपके शहर में ताजा भाव

प्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

Weather Update: दिल्ली NCR और उत्तर भारत में वर्षा की संभावना, पहाड़ों पर हिमपात का अलर्ट

अगला लेख