नोट चुराता था एटीएम में नकदी डालने वाला यह कर्मचारी...

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (07:34 IST)
विशाखापत्तनम। एटीएम में नकदी डालने वाली एक कंपनी के सात कर्मचारियों को कमीशन पर कालाधन को सफेद में तब्दील करने के लिए कथित रूप से थोड़ा-थोड़ा करके 100 और 2,000 रुपए के नोटों में करीब 74 लाख रुपए चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
 
पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है और गिरोह से 35 लाख रुपए बरामद करने में सफल रही है।कंपनी जिसमें यह कर्मचारी काम करताा था, यहां विभिन्न बैंकों के 128 एटीएम में नकदी डालती है।
 
जांच के अनुसार, इन्होंने पिछले दो वर्षों में एटीएम में कम नकदी डालकर और मशीनों में गड़बड़ी कर करीब दो करोड़ रुपए चुराए हैं।
 
आरपीएफ ने आरोपी दसारी श्रीनिवास को संदेह के आधार पर मंगलवार को ईस्ट गोदावरी के सामलकोट से गिरफ्तार किया। उसके पास 2000 हजार रुपए के नोट में 15 लाख रुपए थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान. डी श्रीनिवास, बी. रामबाबू, पी. वी. डोरा, आरजीवी गौतम, एल. मनोज कुमार, पी. नूकाय्यासेट्टी और के. दीपक कुमार के रूप में हुई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख