khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांदीपोरा में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, पुलिसकर्मी शहीद

Advertiesment
Bandipora encounter
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार को सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक पुलिस आरक्षक भी शहीद हो गया।

बांदीपोरा जिले में हाजिन क्षेत्र के मीर मोहल्ला में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षाबल जब मीर मोहल्ला में एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे कि तभी पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी हमला करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। 

मारे गए दोनों आतंकी कुख्‍यात आतंकी संगठन लश्करे तोइबा के है। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी का नाम अली बताया जा रहा है। इस दौरान गोली लगने से पुलिस आरक्षक जहीर अहमद शहीद हो गए। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

​मुश्‍किल में एक और बाबा, आश्रम में महिला से की छेड़छाड़