Hanuman Chalisa

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2018 (13:57 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
 
इस बीच, मुठभेड़ स्थल के पास एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे तेजी से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। 
 
मुठभेड़ स्थल के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच छोटी - मोटी झड़पों की खबरें भी हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया है। इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। सफाकदल के तबेला छत्ताबल में ये तीनों आतंकवादी मारे गए हैं। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी को भी गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'आदिल अहमद यादू नामक व्यक्ति को एसएमएचएस अस्पताल लाया गया था जिसे डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार व्यक्ति की मौत नूरबाग में सड़क दुर्घटना में लगी चोट के कारण हुई है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'
 
बहरहाल, स्थानीय निवासियों के अनुसार यादू की मौत सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर गोली मारे जाने से हुई। 
 
सफाकदल के तबेला छत्ताबल में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 
 
अधिकारी ने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गई , सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद से श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख