दिल्ली के प्रदूषण में इस साल पराली की हिस्सेदारी कम होने की उम्मीद : गोपाल राय

Webdunia
शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (19:07 IST)
Gopal Rai's statement regarding pollution : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि पड़ोसी राज्यों में इस साल पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल के मुकाबले कम हुई हैं और इसके मद्देनजर दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की घटनाओं का योगदान कम होने की उम्मीद है।
 
हालांकि उन्होंने आगाह किया कि आने वाले दिनों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। राय ने कहा कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान पराली जलाने की 5000 घटनाएं सामने आई थीं, जबकि इस साल केवल 2500 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।
 
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुसार, पंजाब से हर साल पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं सामने आती हैं। यहां 2022 में पराली जलाने की 49922 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल पराली जलाने की 71,304 घटनाएं और 2020 में 83,002 घटनाएं दर्ज की गई थीं।
 
हरियाणा में 2022 में पराली जलाने की 3,661 घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2021 में 6,987 और 2020 में 4,202 थीं। राय ने जोर दिया कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण में सबसे अधिक योगदान वाहन करते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा विधायक सुदेश राय का गाली-गलौज का वीडियो वायरल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकाया

पाकिस्तान से दोस्ती का बदला ले रहा भारत, SCO की सदस्यता नहीं मिलने पर भड़का यह मुस्लिम देश?

हिमाचल आपदाग्रस्त राज्य घोषित, 5 राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए क्या है उत्तर भारत में बारिश का हाल?

E20 FUEL पर क्यों मचा है बवाल, क्या गडकरी के बेटों का है इथेनॉल से कनेक्शन?

LIVE: अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 1000 के पार

अगला लेख